Dehradun News | चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

JP Nadda
Share Now

BJP national president JP Nadda reached Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। अब महज तीन दिन के बाद 19 अप्रैल को मतदान होना है। वहीं, मतदान की तारीख करीब आते ही भाजपा के स्टार प्रचारकों ने उत्तराखंड में अपनी ताक झोंक दी है। सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda)चुनाव प्रचार को धार देने उत्तराखंड पहुंचे। यहां उन्होंने मसूरी में आयोजित जनसभा में टिहरी सीट से प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में संबोधित किया। जनसभा में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami )और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उनका स्वागत किया। वहीं, महिला मोर्चा की ओर से भी उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।

 यह भी पढ़ें- 10 मई को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा : जेपी नड्डा

जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने देवभूमि को प्रणाम कर अपने संबोधन की  शुरुआत की। उन्होंने कहा कि  विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है।  कोरोना काल ने भारत की ताकत को सबने देखा है।  देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। कई महामारी में वैक्सीन दशकों तक नहीं आई, लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना वैक्सीन कम समय मे बनाकर मिसाल कायम की। डिजिटल के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

  भारत के गांवों की तस्वीर बदल रही

नड्डा ने  कहा कि भारत के गांवों की तस्वीर बदल रही है। मोदी सरकार में देश में शौचालय, पानी, सड़क सुविधा मिल रही है।  सड़कों का जाल बिछ रहा है। पहले गांवो में लोग पैदल चलते थे, लेकिन आज सड़क सुविधा से लोग जुड़े हैं। पहले लोग गंभीर बीमारी से इलाज नहीं करा पाते थे, लेकिन मोदी सरकार ने पांच लाख तक की मुफ्त स्वास्थ्य योजना दी है। कहा कि भाजपा मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। इसी मंत्र के साथ मोदी सरकार देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *