Dehradun | मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास में किया कन्यापूजन

Chief Minister Pushkar Singh Dhami
Share Now

Dehradun News | देहरादून। उत्तराखंड में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही घरों में लोगों ने कन्यापूजन किया। विभिन्न जगहों पर रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंदिरों में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा ।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी

उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने पत्नी गीता (Geeta Dhami) धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास में कन्या पूजन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।  इस बार रामनवमी बहुत ही खास रही। अयोध्या में राम मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी मनाई गई। दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुई जो सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

सूर्यदेव ने अपनी किरणों से रामलला के मस्तक पर तिलक किया

अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर सूर्यदेव ने अपनी किरणों से रामलला के मस्तक पर तिलक किया और इस अद्भुत क्षण को देखने के लिए लोग उत्सुक रहे। विभिन्न स्थानों स्कीन लगाकर पर इस क्षण का लाइव प्रसारण देखा गया।रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों में विधि-विधान के साथ भगवान श्री राम की पूजा की गई।

यह भी पढ़ें: धारचूला के दूरस्थ क्षेत्र के लिए पिथौरागढ‍़ से मतदान टीम रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *