महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन

Former Chief Minister Manohar Joshi
Share Now

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी (Manohar Joshi) नहीं रहे। 85 वर्ष के पूर्व सीएम जोशी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़़ने से निधन हो गया।

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी (Manohar Joshi) नहीं रहे। 85 वर्ष के पूर्व सीएम जोशी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़़ने से निधन हो गया। शिवसेना की ओर से यह जानकारी दी गई है।

P.D. Hinduja Hospital में भर्ती कराया गया था

जानकारी के अनुसार जोशी को बुधवार को पी.डी. हिंदुजा अस्पताल (P.D. Hinduja Hospital) में भर्ती कराया गया था। वह आईसीयू में थे। शुक्रवार तड़़के तीन बजे उनका निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को माटुंगा स्थित उनके घर पर रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जायेगा।

Lok Sabha Speaker Om Birla ने मनोहर जोशी के निधन पर शोक जताया  

 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी (Former Chief Minister Manohar Joshi) के निधन पर शोक जताया है। बिरला ने एक्स पर पोस्ट किया, “पूर्व लोक सभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ राजनेता श्री मनोहर जोशी जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए उन्होंने श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित कीं। सदन के संचालन की विशिष्ट और निष्पक्ष शैली के कारण उन्हें सभी दलों के नेताओं का सम्मान प्राप्त हुआ था।”

उन्होंने कहा श्री जोशी की कार्यपद्धति के अध्ययन ने सदन के सुचारू संचालन में मेरा मार्गदर्शन किया। उनका निधन मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। असीम पीड़ा की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *