Dehradun News | विकासनगर में यूटिलिटी वाहन सड़क पर पलटा, कई लोग घायल

Road accident in Vikasnagar
Share Now

Road accident in Vikasnagar | साहिया दातनू बडनू मोटर मार्ग पर बुधवार को एक यूटिलिटी वाहन हादसे का शिकार हो गया। साहिया आते समय  यूटिलिटी का बराड़गाड़ के समीप अचानक ब्रेक फेल हो गया जिस कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में दस लोग सवार थे जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सहिया लाया गया

तीन लोग गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर भेजा | Road accident in Vikasnagar

बुधवार को एक यूटिलिटी वाहन बडनू गांव से हरी मटर के कुछ कट्टों को लादकर सहिया की ओर चला था। वाहन में चालक सहित दस ग्यारह लोग सवार थे। साहिया बडनू मोटर मार्ग पर बराड़गाड़ के समीप अचानक यूटिलिटी वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया। वाहन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए यूटिलिटी वाहन को पहाड़ी की और चढ़ा दिया। जिससे वाहन पहाड़ी से रपटकर सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि वाहन खाई की ओर नहीं पलटा। अन्यथा कई लोगों की जान जा सकती थी।

वाहन पलटने की सूचना पाकर मौके पर क्षेत्रीय पटवारी मोतीलाल जिन्नाटा व 108 एम्बुलेंस पहुंची। वाहन के पलटने से वाहन सवार लोगों को चोटें आई। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहिया लाया गया। सीएचसी में सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जिनमें से तीन गम्भीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पटवारी मोती लाल जिन्नाटा ने बताया कि वाहन दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई। मौके पर यूटिलिटी वाहन सड़क पर पलट गया था। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। चालक की सूझबूझ से वाहन को सड़क के पहाड़ी वाली साइड पर चढा दिया। इस कारण वाहन सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि वाहन खाई की ओर नहीं गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *